Raebareli News: इस बार 1.37 लाख लगाए जाएंगे पौधे

Raebareli News: इस बार 1.37 लाख लगाए जाएंगे पौधे

बछरावां (रायबरेली)। जिले में 15 जून से 15 जुलाई तक पौधरोपड़ होगा। ब्लाॅक क्षेत्र में वन विभाग की ओर से 1,37,500 पौधे लगाए जाएंगे। 2024 में 1.29 लाख पौधे लगाए गए थे। इस बार आठ हजार पौधे अधिक रोपने की तैयारी है।

वन विभाग की ओर से 35 हजार पेड़ महाराजगंज क्षेत्र में व 30 हजार पौधे शिवगढ़ क्षेत्र में लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सेहगों, चूरूवा, देवपुरी, तिलेंडा समेत 53 ग्राम पंचायत में 70 हजार पौधों का रोपण करने की तैयारी की जा रही है। राजस्व विभाग ने पौधे लगाने के लिए भूमि का चयन किया है। ग्रामीण नंदकिशोर, सुनील देवी व रामदयाल का कहना है कि पौधरोपड़ होने से ऊसर भूमि उपजाऊ हो रही है। वनरक्षक बृजेश वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत पौधे लगाने के लिए तैयारी की जा रही है।

सौजन्य: अमरउजाला.कॉम

Admin

Related Posts

Read also x